Showing posts with label आदमी. Show all posts
Showing posts with label आदमी. Show all posts

                       आदमी


चुपचाप क्यूँ सहेगा आखिर वो इन्सान हैं

हालात से लड़ेगा आखिर वो इंसान हैं

हर एक की सुनेगा आखिर वो आदमी हैं

अपनी डगर चलेगा आखिर वो आदमी हैं

कोशिश हैं उसका मजहब हिम्मत हैं उसकी दौलत 

गिर –गिर के फिर उठेगा आखिर वो आदमी हैं

कितना नफा हैं क्या हैं नुकसान सोचह लेगा

फिर दोस्ती करेगा आखिर वो आदमी हैं

भूले से भी न रखना आइना उसके आगे

खुद से बहुत डरेगा आखिर वो आदमी हैं ||
















Popular Posts

Pages

THIS IS MY BLOG. Powered by Blogger.