Showing posts with label सवेरा. Show all posts
Showing posts with label सवेरा. Show all posts

                    उम्मीद
 
संकट यूँ गुज़र जायेगा 
नया सवेरा भी आयेगा
रात की अँधेरी छाया गुज़र जायगी
सुबह की नई रोशनी भी आयगी

ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हैं जिसने असफलताओं का सामना न किया हो | जितने भी महान लोग हुए हैं वे हर कदम पर सफल नही रहे , उन्होंने भी नाकामयाबी को अपनी ताकत बनाया | वे हारे नहीं बल्कि और ऊर्जा के साथ आगे बढे | उन्ही से प्रेरणा लेकर मैंने अपने भावों को कविता का रूप देने की कोशिश की हैं |

बेबस हालात गुज़र जायंगे
नए अवसर भी आयेंगे
मन की ख़ामोशी भी चली जाएगी
आवाज अपनी भी लौट के आयगी  

आप गाँधी जी को ले लीजिये ,चैपलिन ,बिलगेट्स ,या फिर धीरू भाई अम्बानी की जिन्दगी पर नज़र डालिए इन सब ने असफलताओं का सामना किया हैं | जिन वैज्ञानिको ने आविष्कार किये या जिन लेखकों ने  नॉवेल लिखे उन्होंने भी जिन्दगी मैं संघर्ष किये हैं |

उम्मीद आपको बांधकर रखती हैं जिस दिन हम उम्मीद करना बंद कर देंगे उस दिन आप जीना बंद कर देंगे |
मुझे ऐसा लगता हैं कि आशावादी होना आसान हैं और मुश्किल भी हैं | आसान इसलिए क्योंकि यह जिन्दगी चलाने का आसान तरीका हैं , उमीदे जिन्दा होती हैं तो आप दुखी कम होते हैं |
मुश्किल इसलिए अगर आप के पास उम्मीद ही नही हैं न ही आप किसी भी चीज को पाने के लिए प्रयास करोगे न ही जिन्दा रहोगे |
इसलिए मैं कहता हूँ
HOPE IS LIFE .......








Popular Posts

Pages

THIS IS MY BLOG. Powered by Blogger.